फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news

विविध पुरस्कार से सम्मानित किए जाएंगे डॉ. अमित द्विवेदी

Sat, 21 Aug 2021 04:11 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 04:11 PM IST
विज्ञापन
hardoi news
हरदोई। कानपुर के डीएवी कॉलेज मेें संस्कृत के असिस्टेंट प्रोफेसर जनपद के मूल निवासी डॉ. अमित द्विवेदी को उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान के विविध पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। पुरस्कार के रूप में उन्हें 11 हजार रुपये की धनराशि दी जाएगी। यह पुरस्कार डॉ. अमित द्विवेदी को उनकी पुस्तक महाकवि भवभूति के नाटकों में ध्वनितत्व के लिए दिया गया है।
विज्ञापन

मूल रूप से हरदोई जनपद के हरपालपुर विकास खंड के ग्राम श्यामपुर निवासी डॉ. अमित द्विवेदी का मकान शहर के सुभाषनगर में है। डॉ. द्विवेदी वर्ष 2011 से कानपुर के डीएवी कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। डॉ. द्विवेदी की इंटरमीडिएट तक की शिक्षा शहर के श्रीगुरु रामराय पब्लिक स्कूल में हुई है। आगे की पढ़ाई उन्होंने कानपुर विश्वविद्यालय से की है। अब तक तीन पुस्तकें लिख चुके हैं। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान के वर्ष 2019-20 के पुरस्कारों की घोषणा में उन्हें विविध पुरस्कार देने के लिए चयनित किया गया है। उनकी इस उपलब्धि पर जनपद के साहित्यकारों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed