{"_id":"610c17ba8ebc3e88d8611c08","slug":"hardoi-news-hardoi-news-knp6445009131","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 केंद्रों पर बीएड प्रवेश परीक्षा आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 केंद्रों पर बीएड प्रवेश परीक्षा आज
विज्ञापन
फोटो-32-जीआईसी में मेजों पर अनुक्रमाकवार स्लिप लगाते शिक्षक। संवाद
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। प्रशासनिक निगरानी के बीच जिले के 10 केंद्रों पर बीएड प्रवेश परीक्षा छह अगस्त यानी आज होगी। इन केंद्रों पर दो पालियों में 4605 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा की तैयारियों को लेकर सभी केंद्रों पर दिन भर बैठकों व तैयारियों का दौर रहा।
जिला विद्यालय निरीक्षक वीके दुबे ने बताया कि बीएड प्रवेश परीक्षा शुक्रवार को दो पालियों में आयोजित होगी। सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक प्रथम पाली एवं दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक दूसरी पाली में परीक्षा होगी। परीक्षा के दौरान कोविड-19 के नियमों का पालन किया जाएगा। सभी परीक्षार्थियों को मास्क पहनकर आना अनिवार्य होगा।
केंद्रों पर सैनिटाइजर की व्यवस्था होगी। परीक्षार्थियों को निर्धारित दूरी पर भी बैठाला जाएगा। उन्होंने बताया कि दोनों पालियों में कुल 4605 परीक्षार्थी हैं, जो इन परीक्षा केंद्रों पर शामिल होंगे। इधर, दोपहर को समस्त केंद्रों पर कालेज प्रबंधन की बैठकें हुईं और रणनीति तय की गई। इसके बाद केंद्रों पर सैनिटाइजेशन कराने के बाद कक्षों में लिस्ट वार मेजों पर स्लिप लगाने का कार्य भी शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन
30 मजिस्ट्रेटों के हाथों में रहेगी कमान
सभी केंद्रों पर दो-दो पर्यवेक्षक लगाए जाएंगे व एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की नियुक्ति होगी। प्रत्येक केंद्र पर कुल तीन मजिस्ट्रेट मौजूद होंगे, जिनकी देखरेख में परीक्षा कराई जाएगी सभी तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। कुल 30 मजिस्ट्रेटों की निगरानी में परीक्षा कराई जाएगी।