फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news

चार घंटे पांच मिनट के लिए आज आएंगी राज्यपाल

Wed, 04 Aug 2021 09:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 09:24 PM IST
विज्ञापन
hardoi news
फोटो-19-बावन मार्ग स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में तैयारियों का जायजा लेते अधिकारी। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल गुरुवार को हरदोई आएंगी। यहां वे तीन अलग-अलग कार्यक्रमों में शिरकत करेंगी। उनके आगमन के मद्देनजर जनपद में तैयारियों का दौर बुधवार को चलता रहा। कुल चार घंटे पांच मिनट के कार्यक्रम में राज्यपाल सबसे ज्यादा समय सर्वोदय आश्रम में बिताएंगी।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से जनपद में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के आगमन की चर्चाएं तेज थीं और प्रशासन भी तैयारी में लगा हुआ था। बुधवार को राजभवन से राज्यपाल का कार्यक्रम अधिकृत तौर पर जारी हो गया। कार्यक्रम के मुताबिक राज्यपाल कार से सुबह साढ़े आठ बजे राजभवन से हरदोई के लिए निकलेंगी। दस बजे लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन पहुंच जाएंगी। दस बजकर 20 मिनट पर वे बावन मार्ग पर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र पहुंचेंगी। यहां 15 मिनट रुकने के बाद पास ही स्थित जिला प्रशिक्षण केंद्र जाएंगी। प्रगतिशील किसानों और एफपीओ की प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगी।
विज्ञापन

दोपहर 12 बजकर 5 मिनट पर वे टड़ियावां विकास खंड के सिकंदरपुर में स्थित सर्वोदय आश्रम जाएंगी और यहां संचालित होने वाले उड़ान कार्यक्रम के बारे में जानकारी लेंगी। साथ ही प्रदर्शनी देखने के बाद प्रमाण पत्र वितरित करेंगी। दो बजकर 5 मिनट पर वे लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगी। कार्यक्रम के मद्देनजर जिलाधिकारी अविनाश कुमार, एसपी अजय कुमार, सीडीओ आकांक्षा राना आदि ने तैयारियों का जायजा लिया। कृषि विज्ञान केंद्र में तैयारियां तेजी से चलती रहीं, जबकि सर्वोदय आश्रम की संचालिका उर्मिला श्रीवास्तव भी तैयारियों में लगी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed