फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news

तटों पर बढने लगा पानी, तीन चौकियां अलर्ट पर

Wed, 04 Aug 2021 09:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 09:24 PM IST
विज्ञापन
hardoi news
फोटो-16- गंगा का जलस्तर बढने के बाद चिरंजूपुरवा गांव के पास जलमग्न हुआ क्षेत्र। संवाद - फोटो : HARDOI
बिलग्राम (हरदोई)। गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और खतरे के निशान 137.10 मीटर से मात्र 10 सेंटीमीटर दूर 137 मीटर पर पहुंच गया है। तटों पर बढ़ते पानी और बाढ़ की आशंका के मद्देनजर तीन बाढ़ चौकियों के लिए विशेष अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

बांधों से लगातार छोड़े जा रहे पानी के कारण गंगा नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। पिछले छह दिन के अंदर गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु 136.60 मीटर को लांघते हुए 55 सेंटीमीटर तक बढ़ गया है। सिंचाई विभाग के मुताबिक पांचाल घाट पर गंगा नदी खतरे के निशान 137.10 मीटर से महज 10 सेंटीमीटर दूर 137 मीटर पर रह गई है। इधर, गंगा का जलस्तर बढ़ने का प्रभाव क्षेत्र में भी नजर आने लगा है।
विज्ञापन

गंगा की धार से प्रभावित रहने वाले क्षेत्र के ग्राम चिंरजूपुरवा व मक्कूपुरवा समेत अन्य गांवों के आसपास पानी तेजी से बढ़ रहा है। राजघाट समेत आसपास के घाट भी पानी बढ़ने पर डूब गए हैं और खतरनाक हो चले हैं। लगातार पानी बढ़ने व बाढ़ की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में स्थित तीन बाढ़ चौकियों म्यौरा, छिबरामऊ व कटरा मजरा राघवपुर के लिए अलर्ट जारी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसीलदार राजीव यादव ने बताया कि चौकी पर मौजूद राजस्वकर्मियों के माध्यम से स्थिति पर नजर रखी जा रही है। बाढ़ चौकी पर तैनात लेखपाल वीरेश राजपूत ने बताया कि जलस्तर बढ़ रहा है, लेकिन पानी अभी आबादी तक नहीं पहुंचा है। पानी का स्तर बढ़ने पर भी खाली पड़ी भूमि का एक बड़ा हिस्सा जलमग्न हो गया है। स्थिति पर लगातार नजर बनी हुई है। लेखपाल वीरेश राजपूत ने बताया कि आमजन से लगातार संपर्क किया कर उन्हें सचेत रहने के लिए कहा जा रहा है। बाढ़ की संभावना के दृष्टिगत चौकसी बढ़ा दी गई है।
नदी जलस्तर चेतावनी खतरा
गंगा 137 मीटर 136.60 मीटर 137.10 मीटर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed