{"_id":"5ec6bb6a8ebc3ea821497ca7","slug":"hardoi-news-hardoi-news-knp5613535132","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो ट्रेनों से आए 2 हजार श्रमिक, की गई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई स्टेशन पहुंची ट्रेन से उतकर सोशल डिस्टेंसिंग के साथ आगे बढ़ते श्रमिक।
- फोटो : HARDOI
Link Copied
हरदोई। लॉकडाउन के चलते गैर प्रांत व दूरदराज जनपदों में फंसे श्रमिकों लेकर लगातार स्पेशल ट्रेनें जनपद पहुंच रही हैं। बुधवार की शाम 7 बजे सहारनपुर से लखनऊ लेकर जा रही स्पेशल ट्रेन हरदोई स्टेशन पहुंची। यहां हरदोई स्टेशन पर सवार जनपद के 149 व गैर जनपद के 37 श्रमिकों को ट्रेन से उतारा गया। वहीं, गुरुवार की सुबह 9 बजे पंजाब के लुधियाना ने 1713 श्रमिक व उनके बच्चों को लेकर जनपद पहुंची। यहां स्टेशन पर नोडल अफसर मनु गर्ग, सीएमआई अम्बुज मिश्रा व सीएमआई मनीष वाजपेयी की देखरेख में श्रमिकों को ट्रेन से उतारकर उन्हें कतारबद्ध किया गया। इसके बाद श्रमिकों को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ बाहर निकाला गया। स्टेशन के दोनों गेटों पर मौजूद स्वास्थ्य टीमों ने सभी श्रमिकों की जांच की। जांच के बाद एडीएम संजय कुमार सिंह व एएसपी पूर्वी ज्ञानंजय सिंह की देखरेख में श्रमिकों को बसों पर बैठाया गया। गैर जनपद के श्रमिकों को बसों से उनके जनपद व जनपद के श्रमिकों को संबंधित तहसीलों में भेजा गया। एडीएम संजय कुमार सिंह ने बताया कि गुरु वार की शाम सहारनपुर व शुक्रवार की अल सुबह पंजाब के लुधियाना से स्पेशल ट्रेनें श्रमिकों को लेकर जनपद पहुंचेगी। ट्रेनों के आने व श्रमिकों को उनके गंतव्य स्थलों तक पहुंचाने को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।