{"_id":"5ebd7d5c8ebc3e906700b7a8","slug":"hardoi-news-hardoi-news-knp560162022","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस की टक्कर से वृद्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस की टक्कर से वृद्ध की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। बिल्हौर-कटरा मार्ग पर मल्लावां कस्बा चौराहा के निकट गुरुवार सुबह रोडवेज बस ने सड़क पार कर रहे वृद्ध को टक्कर मार दी। सूचना पर पुलिस उसे सीएचसी ले गई। जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान वृद्ध की मौत हो गई। घटना के बाद चालक बस लेकर फरार हो गया।
माधौगंज थाना क्षेत्र के ग्राम रुकनापुर निवासी गोपीचरण (80) किसान था। उसके परिवार में तीन पुत्री और एक पुत्र है। गुरुवार सुबह वह किसी कार्य से मल्लावां कस्बा आया था। मल्लावां में चौराहा के निकट सड़क पार कर रहा था। तभी तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उसे टक्कर मार दी। वह मुंह के बल सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दोपहर में जिला अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मल्लावां कोतवाल कमलेश कुमार ने बताया कि घटना संज्ञान में है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।