{"_id":"5e8607d18ebc3e6fed131d11","slug":"hardoi-news-hardoi-news-knp553416573","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वॉलंटियर घोषित किए जाएं लेखपाल, मिले बीमा का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वॉलंटियर घोषित किए जाएं लेखपाल, मिले बीमा का लाभ
विज्ञापन
हरदोई। कोरोना संक्रमण को लेकर घोषित लॉकडाउन के दौरान आवश्यक सेवाओं में लगाए गए लेखपालों को कोरोना वॉलंटियर घोषित किए जाने व सुरक्षा उपकरण मुहैया कराए जाने समेत अन्य मांगों को लेकर गुरुवार को लेखपाल संघ की उप शाखा सदर के पदाधिकारियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
एसडीएम राकेश कुमार गुप्ता को सौंपे गए ज्ञापन में उप्र लेखपाल संघ की उप शाखा तहसील सदर के संयोजक श्रीपाल वर्मा ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना को लेकर देश में लॉकडाउन घोषित किया गया है। लॉकडाउन के दौरान केवल आवश्यक सेवाएं बहाल रखी गई हैं। लेखपालों को भी बाहर से आए लोगों की सूची तैयार करने व उन्हें क्वारंटीन किए जाने के दौरान आवश्यक सेवाएं मुहैया कराने समेत रबी क्रॉप कटिंग व राशन वितरण में भी ड्यूटी पर लगाया गया है। ऐसे में लेखपालों के संक्रमित होने का खतरा बना हुआ है।
कहा कि सरकार की ओर जारी वॉलंटियर्स में लेखपालों को शामिल नहीं किया गया है, उन्हें 50 लाख के बीमा सुरक्षा से भी बाहर रखा गया है। यही नहीं पुलिस द्वारा ड्यूटीरत बिजली व पशु विभाग के कर्मचारियों से अभद्रता किए जाने का मामला सामने आया है, जिससे आवश्यक सेवाएं दे रहे लेखपालों में भय है। संयोजक श्रीपाल वर्मा ने लेखपालों को कोरोना वॉलंटियर घोषित किए जाने, उन्हें बीमा सुरक्षा आदि का लाभ दिलाए जाने की मांग की।