{"_id":"626ec17f3a59b462313bc295","slug":"hardoi-news-government-asked-dm-for-investigation-report-of-bilgram-municipality-hardoi-news-knp694390111","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर चर्चा में आया नगर पालिका बिलग्राम का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर चर्चा में आया नगर पालिका बिलग्राम का मामला
विज्ञापन
हरदोई। नगरपालिका बिलग्राम के पूर्व अध्यक्ष के कार्यकाल में हुई अनियमितता का मामला एक बार फिर से सुर्खियों में आ गया है। इस मामले में शासन ने जिला प्रशासन से हुई जांच की आख्या मांगी है।
बताया जा रहा है कि नगर पालिका बिलग्राम की चेयरमैन रहीं मालती रमन के कार्यकाल में विकास कार्यों में अनियमितता की शिकायत हुई थी। इसके बाद वर्ष 2014 में लोकायुक्त के यहां वाद दायर हुआ था।
इस प्रकरण की जिले स्तर से जांच कराई गई। उस समय यह मामला खासी चर्चा में रहा था। इसके बाद 2015 में मामला समाप्त हो जाने की चर्चा रही। इसके बाद वर्ष 2019 में एक बार फिर से शासन स्तर से मामले की रिपोर्ट मांगी गई थी।
विज्ञापन
जिस पर जिला प्रशासन ने जांच आख्या भेज दी थी। यह मामला एक बार फिर से उठ गया है। इस बार फिर से शासन ने मामले की रिपोर्ट डीएम से मांगी है। डीएम अविनाश कुमार ने बताया कि शासन से आए पत्र में जांच आख्या मांगी गई थी।
जिसे भेजा जा चुका है। इस संबंध में पूर्व चेयरमैन के पति राजा रमन ने बताया कि मामले में कई बार जांच हो चुकी है। 2015 में मामला लोकायुक्त के यहां समाप्त हो चुका है। इधर किसी जांच की जानकारी उन्हें नहीं है।