फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,gang rape attempt on girl

युवती को झाड़ियों में खींचकर दुष्कर्म का प्रयास

Fri, 06 May 2022 05:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 05:06 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,gang rape attempt on girl
हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रेलवे लाइन के निकट मिट्टी खोदने गई युवती को दो युवकों ने झाड़ियों में खींचकर सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास किया।
विज्ञापन

किसी तरह वह बचकर घर पहुंची और परिजनों को जानकारी दी। पीड़िता ने मां के साथ कोतवाली पहुंच तहरीर दी। बताया कि पुलिस ने उसकी मदद नहीं की। जिससे परेशान होकर उसने एसपी ने न्याय की मांग की है।
विज्ञापन

शुक्रवार को देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र दिया। जिसमें बताया कि बुधवार की शाम उनकी बेटी गांव के पास से निकली रेलवे लाइन के किनारे मिट्टी खोदने गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां पर गांव के दो युवक पहले से मौजूद थे। आरोप है कि युवकों ने पीछे से आकर उसे पकड़ लिया। इसके बाद उसे मोबाइल नंबर लिखी पर्ची देते हुए झाड़ियों की तरफ खींचकर दुष्कर्म करने का प्रयास किया।

युवती ने शोर मचाया और किसी तरह से खुद को बचाया। जब वह युवकों के घर उलाहना देने गई तो युवकों के परिजनों ने उसे पीट दिया। वह बेटी को लेकर कोतवाली पहुंची और तहरीर दी लेकिन पुलिस ने मदद करने के बजाय समझौता करने का दबाव बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed