फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,Four teachers union leaders suspended for assault

मारपीट के मामले में शिक्षक संघ के चार नेता निलंबित

Tue, 10 May 2022 10:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,Four teachers union leaders suspended for assault
हरदोई। एक सप्ताह पूर्व दो शिक्षक गुटों में हुए संघर्ष के मामले में बेसिक शिक्षा विभाग ने दोनों गुटों के जिलाध्यक्षों समेत चार शिक्षक नेताओं को निलंबित कर दिया है। विभाग ने दोनों गुटों पर बराबर कार्रवाई करके मामले में संतुलन बनाए रखने का भी प्रयास किया है।
विज्ञापन

4 मई 2022 को शिक्षक संघ के दो गुटों के नेता शिक्षा की गुणवत्ता संवर्धन से संबंधित एक बैठक में शामिल होने के लिए विकास भवन पहुंचे थे। यहां बैठक के दौरान सभागार में दोनों गुट आमने-सामने आ गए थे।
विज्ञापन

इस दौरान सीडीओ ने दोनों गुटों के पदाधिकारियों को समझाकर शांत करा दिया था। बैठक खत्म होने के बाद दोनों गुटों के नेता बाहर निकलकर एक-दूसरे पर हमलावर हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों पक्षों से एक-दूसरे पर मारपीट की एफआईआर दर्ज कराई थी। विवाद में एक पक्ष के उपाध्यक्ष अक्षत पांडेय पर असलहा का प्रदर्शन करने का भी आरोप था। डीएम ने शिक्षकों के अशोभनीय व्यवहार की निंदा करते हुए बीएसए को शिक्षकों पर कार्रवाई का आदेश दिया था।
डीएम के निर्देश पर बीएसए ने एक गुट के जिलाध्यक्ष शिवशंकर पांडेय, उनके पुत्र व उपाध्यक्ष अक्षत पांडेय, दूसरे गुट के जिलाध्यक्ष आलोक मिश्र और मंत्री महेंद्र प्रताप सिंह को निलंबित कर दिया है।

निलंबन अवधि में सभी को उनके मूल नियुक्ति स्थल पर ही संबद्ध रखा गया है। बीएसए वीपी सिंह ने बताया कि आरोपों की गहन जांच के लिए बीईओ सांडी राजेश कुमार और बीईओ बावन आईपी सिंह को जांच अधिकारी नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed