{"_id":"625c42b16028c72c8b1cbfcb","slug":"hardoi-news-four-booked-for-fraud-on-the-order-of-the-court-hardoi-news-knp6917314156","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट के आदेश पर चार के विरुद्ध धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्ट के आदेश पर चार के विरुद्ध धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
संडीला। कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला ने कोर्ट के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है।
लखनऊ के ठाकुरगंज निवासी नन्ही देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि संडीला के ग्राम बांछिटा लुमामऊ निवासी देवब्रत सिंह, बीना कुमारी, भन्नू सिंह व विश्व नाथ सिंह से एक प्लाट आठ लाख रुपये में 5 जून 2012 को लिया था।
जिसकी रजिस्ट्री उप निबंधक कार्यालय संडीला में हुई थी, रजिस्ट्री के बाद जब प्लाट के दाखिल खारिज के लिए तहसीलदार कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। तो उसमें आपत्ति लग गई।
पता चला कि उस प्लाट की वसीयत देवब्रत के पिता हरिनाथ ने पहले ही अपनी छोटी पुत्री आरिनिया व पौत्र सत्यब्रत के नाम कर दी थी। वहीं प्लाट एक बैंक में बंधक भी है।
विज्ञापन
जिससे सात लाख पचहत्तर हजार रुपये का बकाया है। इन चारों ने धोखे से प्लाट की रजिस्ट्री करवा दी है। कोतवाल बेनी माधव त्रिपाठी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।