फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,five thoushand,yogi said,hardoi distrit is big,test daily

योगी बोले हरदोई जिला बड़ा, 5 हजार रोजाना कराएं टेस्ट

Fri, 21 May 2021 10:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 10:25 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,five thoushand,yogi said,hardoi distrit is big,test daily
हरदोई। शुक्रवार देर शाम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये स्वास्थ्य तैयारियों की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डीएम अविनाश कुमार से कहा कि आपका जिला काफी बड़ा है। रोजाना पांच हजार कोविड टेस्ट कराएं जाएं।
विज्ञापन

लखनऊ मंडल के जिलों की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी से कोरोना की तीसरी लहर को लेकर अब तक की तैयारियां पूछीं जिस पर जिलाधिकारी ने जिले में पूर्व से स्थापित 10 बेड का पीआईसीयू व जिला महिला चिकित्सालय में स्थापित पीआईसीयू वार्ड के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

इसके अलावा यह भी बताया कि तीसरे फेज के लिए बच्चों सहित सभी के लिए करीब 450 बेड को लेकर रूपरेखा तय की जा रही है। जिसे अंतिम रूप दिया जा रहा है। डीएम के यह कहने पर कि जिले में 3000 रोजाना कोविड टेस्ट हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आपका जिला बड़ा है। यहां रोजाना 5 हजार टेस्ट कराएं। सीएम ने जिले में कम्युनिटी किचेन संचालित कराए जाने के भी निर्देश दिए कि कहा कि कोरोना काल में इस बात का भी ख्याल रखा जाए कि कहीं कोई भूखा न रहे।
खाद्यान्न वितरण भी कोविड-19 नियमों का पालन करते हुए कराया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि राशन की दुकानों पर भी राशन वितरण के समय भीड़ न लगाई जाए।
राशन दुकान संचालक अपने ग्राहकों को अलग-अलग समय राशन वितरण के लिए निर्धारित करे। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स, सीडीओ आकांक्षा राना, सीएमओ डॉ. सूर्यमणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
सीएम बोले शादी बरातों में लोग नहीं लगा रहे मास्क
वीसी में सीएम ने पुलिस अधीक्षक सहित आला अधिकारियों को निर्देशित किया कि शादी बारातों में सख्ती करें। कोविड-19 नियमों का पालन कराएं। देखें कि मास्क का प्रयोग शादी बरात में हो रहा है या नहीं।
75 फीसद एंबुलेंस कोविड के लिए रखें रिजर्व
सीएम ने स्पष्ट तौर पर निर्देश दिए हें कि जिले में जितनी भी एंबुलेंस उपलब्ध हैं उनकी 75 फीसद कोविड के लिए रिजर्व की जाएं। सीएमओ ने बताया कि जिले में 48 एंबुलेंस हैं। जिसमें से 36 को कोविड के लिए रिजर्व की जा रहीं हैं।
को-वैक्सीनेशन को लेकर जनप्रतिनिधि करें जागरूक
सीएम ने सभी अधिकारियों से यह भी कहा कि को वैक्सीनेशन को लेकर कहीं कहीं से सूचना आ रही है कि बड़ी धीमी गति से टीकाकरण हो रहा है। इसलिए लोगों को जागरूक करने के लिए जनप्रतिनिधि आगे आएं।

सब्जी मंडी में निर्धारित दूरी पर हो दुकानें
सीएम ने आला अधिकारियों को जिलों की सब्जी मंडी में भी दुकानों को निर्धारित दूरी पर ही संचालित कराने के निर्देश दिए हैं। कहा कि सब्जी आदि की बिक्री जरूरी है पर नियमों का पालन कराते हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed