फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,Five stars in 56 council school cleanliness

56 परिषदीय स्कूलों को मिली स्वच्छता की फाइव स्टार रेटिंग

Thu, 12 May 2022 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,Five stars in 56 council school cleanliness
फोटो-22- फाइव स्टार रेटिंग में शामिल कछौना ब्लॉक का प्राथमिक विद्यालय समसपुर - फोटो : HARDOI
हरदोई। जिले में 56 परिषदीय विद्यालयों ने स्वच्छता के लिए 90 फीसदी से ज्यादा अंक पाकर 5 स्टार रेटिंग प्राप्त की है। कछौना ब्लॉक के सबसे ज्यादा विद्यालय इस रेटिंग में शामिल हुए हैं।
विज्ञापन

एक हजार से ज्यादा विद्यालयों को फोर स्टार रेटिंग मिली है। स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार योजना के तहत विद्यालयों में साफ-सफाई के मूल्यांकन के आधार पर रेटिंग दी गई है। इस योजना में जिले के 2 हजार 777 परिषदीय विद्यालयों ने आवेदन किया था।
विज्ञापन

90 फीसदी से ज्यादा अंक पाने वाले विद्यालयों को फाइव स्टार और 75 से 89 फीसदी अंक पाने वाले विद्यालयों को फोर स्टार की श्रेणी में रखा गया है। कछौना ब्लॉक में 8 विद्यालयों ने फाइव स्टार रेटिंग प्राप्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

माधौगंज ब्लॉक के छह विद्यालयों को फाइव स्टार मिले हैं। इसी प्रकार शाहाबाद ब्लॉक में चार, संडीला में चार, पिहानी में चार, सांडी में चार, हरपालपुर में चार, टोडरपुर, बावन और भरखनी में तीन-तीन, टड़ियावां, सुरसा, नगर क्षेत्र और मल्लावां में दो-दो, बिलग्राम, अहिरोरी और कोथावां में एक-एक विद्यालय फाइव स्टार में शामिल हैं।

एआरपी करेंगे सत्यापन
शिक्षा विभाग ने एआरपी को जिले के फाइव और फोर स्टार विद्यालयों के सत्यापन के लिए लगाया गया है। स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार योजना में सरकारी व प्राइवेट स्कूलों को जिला स्तर पर कुल 38 पुरस्कार दिए जाने हैं। इसमें ओवरआल स्कोर में आठ पुरस्कार व सब कैटेगिरी में 30 पुरस्कार दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed