फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,Five arrested in treasury pension scam

कोषागार पेंशन घोटाला में रिकवरी को लेकर पांच हिरासत में, मचा हडकंप

Wed, 13 Apr 2022 06:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 06:45 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,Five arrested in treasury pension scam
हरदोई। बहुचर्चित कोषागार पेंशन घोटाला में वसूली के लिए तहसील प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। वसूली रकम जमा कराने के लिए पांच लोगों को तहसील प्रशासन ने हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

मामले में मुख्य आरोपी सहित 61 के खिलाफ वसूली की आरसी जारी है। इसमें रोज तहसील प्रशासन की छापामारी चल रही है। एडीएम भी इस मामले में स्वयं मोर्चा संभाल लिया हैं।
विज्ञापन

सरकारी पैसे की वसूली के लिए हाकिमों के कड़क रुख के आगे वो लोग गिड़गिड़ा रहे हैं जिनके खातों को इस्तेमाल इस पूरे घोटाले को अंजाम दिया गया है।
तहसीलदार सदर प्रतीक त्रिपाठी ने बताया कि आरसी की धनराशि न जमा करने वालों को जेल भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि इस मामले में पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। कुछ लोग मोहलत मांग रहे हैं। नियमानुसार पैसा न जमा करने पर जेल भेजने के लिए कोतवाली शहर को पत्र भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि कोषागार में पेंशन के नाम के अलग-अलग बैंक खातों में फर्जी तरीके से धनराशि भेजकर घोटाला किया गया था। मामले में कोषागार के कर्मचारियों समेत मुख्य आरोपी जेल भेज दिए गए थे।
मुख्य आरोपी की संपत्तियों की कुर्की के साथ नीलाम की जा चुकी है। तहसील प्रशासन के मुताबिक पूरे मामले में मुख्य आरोपी सहित 61 लोगों के खिलाफ करीब 5 करोड़ 45 लाख 88 हजार की आरसी जारी हुई थी।
इसक्रम में सरकार के खजाने में करीब तीन करोड़ की धनराशि वसूल हो चुकी है। शेष धनराशि की वसूली के लिए संबंधित लोगों की धर पकड़ जारी है। तमाम लोग घरों से फरार हैं।
एडीएम वंदना त्रिवेदी ने कहा कि ऐसे लोगों के बारे में जानकारी जुटाने एवं उनकी संपत्ति आदि का पता लगाने के कड़े निर्देश दिए गए हैं। इनकी संपत्तियों को कुर्क करने की तैयारी चल रही है।

विभागीय कर्मचारियों के अनुसार एडीएम दीक्षा जैन स्वयं पूरे मामले में वसूली के दायरे में चल रहे लोगों के खिलाफ सर्च अभियान चला रहीं हैं। तहसीलदार प्रतीक त्रिपाठी ने बताया कि दो दिनों में पांच लोगों को हिरासत में लिया गया था। जो लोग पैसा नहीं जमा करेंगे उन्हें जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed