फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,Fire caused by touching power line, goods worth lakhs burnt

विद्युत लाइन में छूने से डीसीएम में लगी आग ,मॉल जला

Sat, 07 May 2022 06:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 06:18 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,Fire caused by touching power line, goods worth lakhs burnt
फोटो-18- आग की घटना के बाद डीसीएम के बाहर फैला पड़ा सामान - फोटो : HARDOI
सांडी। कस्बे में ट्रांसपोर्ट सेे व्यापारियों का माल लेकर आई डीसीएम स्टेट बैंक के निकट विद्युत लाइन के तारों से छू गई। जिससे डीसीएम में लदे माल में आग लग गई।
विज्ञापन

आग लगने आसपास अफरा-तफरी मच गई। दुकानदारों ने घटना की सूचना फायर ब्रिगेड व पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस व फायर ब्रिगेड टीम ने खासी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

सांडी कस्बा के ज्यादातर व्यापारी कानपुर स्थित गगन ट्रांसपोर्ट के जरिये सामान मंगवाते हैं। शनिवार की दोपहर ट्रांसपोर्ट कंपनी से एक डीसीएम 24 व्यापारियों का माल लेकर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें जूता, चप्पल, गारमेंट, इलेक्ट्रॉनिक व किराना का सामान लदा था। कस्बे के मोहल्ला नवाबगंज स्टेट बैंक के पास पहुंचे ही डीसीएम में लगा सामान ऊपर से निकली विद्युत लाइन में छू गया।
जिससे सामान में आग लग गई। यह देख डीसीएम चालक कूदकर फरार हो गया। घटना से दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। दुकानदारों ने आग लगने की सूचना पुलिस व फायर ब्रिगेड को दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने उपकेंद्र पर सूचना देकर विद्युत आपूर्ति बंद कराई। इसके बाद फायर बिग्रेड टीम ने खासी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
जब तक डीसीएम में लदा लगभग 20 प्रतिशत सामान जलकर राख हो चुका था। ट्रांसपोर्ट कंपनी के प्रबंधक बृजमोहन गुप्ता ने 10 लाख रुपये का नुकसान होने की बात कही है। एसओ बालकृष्ण मिश्रा ने बताया कि लगभग 80 प्रतिशत माल सुरक्षित बच गया है। जिसे व्यापारियों के सुपुर्द किया जा रहा है।

फोटो-17- डीसीएम में लगी आग को बुझाते लोग

फोटो-17- डीसीएम में लगी आग को बुझाते लोग- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed