{"_id":"62c0458e94579c137a0d243c","slug":"hardoi-news-farmer-s-body-found-hanging-from-noose-hardoi-news-knp705393161","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे पर लटका मिला किसान का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे पर लटका मिला किसान का शव
विज्ञापन
हरदोई। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के कमराबाद गांव में एक किसान का शव साड़ी के फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने बीमारी से परेशान होकर उसके फंदा लगाकर जान देने की बात कही।
गांव कमराबाद निवासी सुरेश (42) खेती करता था। शुक्रवार की शाम वह बिना बताए घर से निकल गया था। देर रात तक घर न आने पर परिजनों ने उसकी गांव में खोजबीन की, लेकिन पता नहीं लगा।
शनिवार सुबह खेतों की ओर गए ग्रामीणों ने बंटी के खेत में खड़े पेड़ पर साड़ी के फंदे से सुरेश का शव लटका देखा। ग्रामीणों ने घटना की सूचना उसके परिजनों को दी।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस को परिजनों ने बताया कि वह कई वर्ष से सांस की बीमारी से परेशान था। काफी इलाज कराने के बाद भी उसे आराम नहीं मिल रहा था।
बीमारी से परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली। मृतक के परिवार में पत्नी सावित्री के अलावा दो बच्चे हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल इंद्रजीत सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।