{"_id":"629f3e7a407f7c773d4b0bec","slug":"hardoi-news-electricity-cut-26-times-in-24-hours-hardoi-news-knp70101152","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 घंटे मे 26 बार कटी बिजली, वकीलों ने खोला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 घंटे मे 26 बार कटी बिजली, वकीलों ने खोला मोर्चा
विज्ञापन
फोटो-17- एसडीएम राहुल कश्यप विश्वकर्मा क़ो ज्ञापन देते वकील
- फोटो : HARDOI
बिलग्राम। क्षेत्र में बिजली का संकट गहराता जा रहा है। बिजली न मिलने से लोग इस भीषण गर्मी में परेशान हो रहे हैं। उनमें विद्युत विभाग के प्रति आक्रोश पनप रहा।
सोमवार से मंगलवार के बीच चौबीस घंटे में 26 बार बिजली गई। विभाग के अधिकारी और कर्मचारी फोन नहीं उठाते। मंगलवार को बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने समस्या से संबंधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपकर सुधार कराने की अपील की।
अधिवक्ताओं ने मांग की है कि रात को बिजली कटौती न हो। 22 घंटे बिजली आपूर्ति के निर्देश मुख्यमंत्री ने दिए हैं, जबकि 10 घंटे भी बिजली नहीं मिल रही।
जेई व एसडीओ मुख्यालय पर नहीं रहते। ज्ञापन देने वालों में वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेश चंद्र तिवारी, संघ अध्यक्ष जाबिर हुसैन, धनंजय द्विवेदी, प्रेम प्रकाश, मकबूल अहमद शामिल रहे।