फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,Electric worker's body found hanging in the room

कमरे में फंदे पर लटका मिला बिजलीकर्मी का शव

Tue, 05 Apr 2022 04:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 04:48 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,Electric worker's body found hanging in the room
फोटो-01-मृतक विजय कुमार की फाइल फोटो - फोटो : HARDOI
मल्लावां। कस्बे के मोहल्ला काजीटोला में मंगलवार सुबह एक बिजली कर्मी का शव घर के अंदर कमरेे में केबल से फंदे पर लटका मिला। घटना में परिजन कुछ नहीं बोल रहे हैं। वहीं शराब के नशे मेें आत्महत्या करने की चर्चा हैै। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला काजीटोला निवासी विजय कुमार (25) बिजली विभाग में ठेका कर्मी था। वह मल्लावां उपकेंद्र पर तैनात था। मंगलवार की सुबह कमरे में उसका शव लटकता देख घर में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

परिजनों के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर आ गए। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मृतक के बड़े भाई अजय कुमार ने बताया कि उसकी शादी 10 माह पूर्व कोतवाली क्षेत्र के गांव इब्राहिमपुर निवासी राजकुमारी से हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

होली के पहले ही बहू अपने मायके चली गई थी। कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने बताया कि युवक नशे का आदी था। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed