{"_id":"62934eb1e7629e655804515e","slug":"hardoi-news-eight-motors-and-cash-stolen-by-breaking-factory-wall-hardoi-news-knp69941660","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारखाने की दीवार तोड़कर 8 मोटर व नगदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारखाने की दीवार तोड़कर 8 मोटर व नगदी चोरी
विज्ञापन
फोटो-09- कारखाने की टूटी पड़ी अलमारी।
- फोटो : HARDOI
संडीला। कोतवाली क्षेत्र के सांक गांव में शनिवार रात चोरों ने इंटरलॉकिंग ईंट बनाने वाले कारखाने को अपना निशाना बनाया। कारखाने की दीवार तोड़कर चोर आठ मोटर और नकदी चुरा ले गए।
ग्राम सांक निवासी श्रवण दीक्षित ने बताया कि गांव में ग्रीन स्टोन इंडस्ट्री नाम से उनका इंटरलाकिंग ईंट बनाने का कारखाना है। शनिवार रात 11 बजे काम खत्म होने पर वह कारखाने में ताला लगाकर लखनऊ चले गए।
कारखाने पर तैनात गार्ड की तबीयत खराब होने के कारण वह ड्यूटी पर नहीं आया। इस दौरान चोरों ने कारखाने की दीवार तोड़कर आठ मोटर, बाइब्रेटर चोरी कर लिया।
इसके अलावा अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे 1500 रुपये उठा ले गए। सुबह कारखाने की तरफ गए ग्रामीणों ने दीवार टूटी देख घटना की सूचना दी।
मौके पर पहुंचे पीड़ित ने दो लाख रुपये का सामान चोरी होने की बात कही है। पीड़ित ने अभी पुलिस को सूचना नहीं दी है। कोतवाल वेनीमाधव त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।