फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,death due,electric current,electric worker,connection the wire

बिजली का तार जोड़ रहे प्राइवेटकर्मी की करंट लगने से मौत

Fri, 21 May 2021 10:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,death due,electric current,electric worker,connection the wire
पचदेवरा। पकरा गांव में फाल्ट ठीक करने गया प्राइवेट लाइनमैन अचानक सप्लाई आने पर करंट लगने से झुलस गया। उसे इलाज के लिए क्लीनिक ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

भसीड़ा निवासी रामहरि (32) विद्युत उपकेंद्र अनंगपुर में प्राइवेट लाइनमैन का करता था। शुक्रवार को फाल्ट की सूचना मिलने के बाद वह अन्य कर्मचारियों के साथ कूड़ी फीडर के गांव पकरा गया था।
विज्ञापन

वह पोल पर चढ़कर तार जोड़ रहा था। इस बीच सप्लाई चालू होने पर वह करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। इस पर साथी बबलू व ग्रामीण उसे इलाज के लिए एक क्लीनिक पर ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइनमैन बबलू ने बताया कि लाइन पर काम करने से पहले उसने उपकेंद्र के एसएसओ से शटडाउन लिया था, लेकिन अचानक आपूर्ति बहाल हो गई, जिससे हादसा हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही बदहवास परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि रामहरि पांच भाइयों में तीसरे नंबर पर था, वह अविवाहित था।
वह उपकेंद्र के लाइनमैन के साथ सहयोगी के तौर पर प्राइवेट काम करता था, इससे उसकी कुछ आमदनी हो जाती थी। जिससे वह अपना खर्च चलाता था।
सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उपकेंद्र के जेई रामकृपाल सिंह ने बताया कि मृतक उपकेंद्र का अधिकृत कर्मचारी नहीं था। घटना के कारणों की जांच कराई जाएगी। जांच करा आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed