{"_id":"628cd13a2376240e154effa9","slug":"hardoi-news-dead-body-of-youth-drowned-in-canal-recovered-hardoi-news-knp698512438","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर में डूबे युवक का दूसरे दिन शव बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर में डूबे युवक का दूसरे दिन शव बरामद
विज्ञापन
हरदोई। टड़ियावां थाना क्षेत्र में सोमवार को शारदा नहर में नहाते समय डूबे युवक का शव मंगलवार को गोताखोरों ने बरामद कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
टड़ियावां कस्बा निवासी अभिषेक (23) सोमवार की शाम अपने बहनोई के साथ टहलने निकला था। इस दौरान गांव से कुुछ दूूर से निकली शारदा नहर में नहाते समय वह डूब गया था।
परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव की बरामदगी का प्रयास किया, रात होने के चलते सफलता नहीं मिली थी।
मंगलवार को मशक्कत के बाद गोताखोरों ने शव बरामद किया। मृतक अविवाहित और दो भाइयों में छोटा था। एसओ राजदेव मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।