{"_id":"627552242f3bb66db76b1dac","slug":"hardoi-news-counting-of-votes-again-on-the-post-of-gausganj-head-hardoi-news-knp695247694","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौसगंज गांव की पुनर्मतगणना हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौसगंज गांव की पुनर्मतगणना हुई
विज्ञापन
फोटो-19- तहसील परिसर में मतपत्रों की गिनती करते कर्मचारी
- फोटो : HARDOI
संडीला। ब्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायत गौसगंज में प्रधान पद के लिए पंचायत चुनाव के तहत हुई मतगणना की एसडीएम के आदेश पर दोबारा मतगणना शुक्रवार को कराई गई। इसका परिणाम जिला जज के आदेशों के क्रम में रोक दिया गया।
अप्रैल 2021 में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ग्राम प्रधान गौसगंज पद के लिए अंजू पत्नी रवीश कुमाक, राम खुशी, हस्मतुन्निशा पत्नी रियाजुल और प्रियंका ने नामांकन दाखिल किया था।
मतगणना में हस्मतुन्निशा को 2622, अंजू को 2612, रामखुसी को 273 तथा प्रियंका को 51 वोट मिले थे। प्रधान पद के लिए हस्मतुन्निशा को निर्वाचित घोषित किया गया था। इस पर दोबारा मतगणना की मांग लेकर अंजू ने एसडीएम कोर्ट में याचिका दायर की थी।
विज्ञापन
एसडीएम डीपी सिंह ने याचिका को निस्तारित करते हुए 25 अप्रैल को दोबारा से मतगणना के आदेश दिए थे। इस बीच हस्मतुन्निशा ने जिला जज के यहां याचिता दाखिल करके प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग की।
जिस पर सुनवाई करते हुए जिला जज ने पांच मई को आदेश देते हुए दोबारा होने वाली मतगणना के परिणाम घोषणा पर 27 मई तक रोक लगा दी। इस कारण शुक्रवार को मतगणना तो हुई लेकिन परिणाम की घोषणा नहीं की गई।
गांव में फोर्स रहा तैनात
गौसगंज गांव में प्रधान पद को दोबारा मतगणना को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर रही। कासिमपुर सहित चार थानों की पुलिस गांव में तैनात रही है। कोतवाल हरिशंकर प्रजापति ने बताया माहौल खराब करने वालों को बख्शा नही जाएगा।

फोटो-20- मतगणना स्थल के बाहर मौजूद एसडीएम सीओ व अन्य पुलिस कर्मी- फोटो : HARDOI