फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,corona

पुणे और गुरुग्राम से लौटे दो श्रमिक मिले कोरोना पॉजिटिव

Thu, 21 May 2020 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,corona
गढ़ी दरम्यानी की गलियों में की गई बैरिकेडिंग। - फोटो : HARDOI
हरदोई। जनपद में गुरुवार को दो और युवक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। दोनों युवक शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के निवासी हैं और प्रवासी श्रमिक हैं। एक हरियाणा के गुरुग्राम से तो दूसरा महाराष्ट्र के पुणे से लौटा था। पॉजिटिव पाए जाने के बाद दोनों युवकों को बावन में स्थित कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके साथ ही जनपद में कुल संक्रमितों की संख्या 21 हो गई है। इनमें से दो स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं, जबकि 19 एक्टिव केस हैं। सभी एक्टिव केस प्रवासी श्रमिकों के हैं।
विज्ञापन

शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम उमरिया धनी निवासी 20 वर्षीय युवक हरियाणा के गुरुग्राम में मजदूरी करता था। लॉकडाउन के बाद अपनी बहन और बहनोई के साथ ट्रक से सात मई को वापस अपने गांव आया था। 18 मई को तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसकी जानकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहाबाद में दी थी। इसके साथ ही तहसील प्रशासन को भी मामला पता चलने पर उक्त युवक और उसके पिता को कालागाढ़ा प्राथमिक विद्यालय में क्वारंटीन कर दिया गया था। 19 मई को उसको जिला अस्पताल भेज कर नमूना जांच के लिए लिया गया था। गुरुवार सुबह आई रिपोर्ट में वह पॉजिटिव पाया गया है।
विज्ञापन

शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कस्बे के मोहल्ला गढ़ी दरम्यानी निवासी 37 वर्षीय युवक महाराष्ट्र के पुणे में फर्नीचर बनाने का कार्य करता था। नौ मई को विभिन्न साधनों का इस्तेमाल करते हुए अपने दो भांजों के साथ शाहाबाद पहुंचा था और फिर अपने घर में ही रुक गया था। 14 मई को उसके बारे में जानकारी मिलने पर तहसील प्रशासन ने महुआ टोला स्थित सेंटर में उसे क्वारंटीन कर दिया गया था। 19 मई को जिला अस्पताल भेज कर उसका नमूना कोरोना की जांच के लिए भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार को आई रिपोर्ट में वह कोरोना पॉजिटिव निकला है। इसके बाद दोनों को ही बावन के कोविड-19 अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। दो युवकों के पॉजिटिव पाए जाने के बाद गढ़ी दरम्यानी के एक किलोमीटर इलाके को सील कर दिया गया है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी विमलापति और स्वास्थ्य निरीक्षक की निगरानी में प्रभावित क्षेत्र को सैनिटाइज भी कराया गया। आसपास की पांच गलियों में बैरीकेटिंग कर पूरी तरह आवागमन बंद कर दिया गया है।

एसडीएम शाहाबाद एपी श्रीवास्तव ने बताया कि उमरिया धनी निवासी पॉजिटिव पाए गए युवक का पूरा ब्योरा जुटा लिया गया है। सात मई को शाहाबाद आने के बाद उक्त युवक पाली थाना क्षेत्र के दो गांवों में अपनी रिश्तेदारी में भी गया था। लगभग पांच-पांच दिन दोनों जगह रहा था। इसके बाद तबीयत बिगड़ने पर उसके पिता उसे साइकिल से लेकर सीएचसी शाहाबाद पहुंचे थे। इसके बाद से दोनों ही क्वारंटीन हैं। पॉजिटिव पाया गया शाहाबाद के गढ़ी दरम्यानी निवासी दूसरा युवक पांच दिन तक अपने घर में ही मां, पत्नी और दो बच्चों के साथ रहा है। इन सभी का भी कोरोना टेस्ट कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed