{"_id":"60a7e2798ebc3e86a7195451","slug":"hardoi-news-corona-curfew-jammed-just-name-started-getting-hardoi-news-knp629527563","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना कर्फ्यू का बचा बस नाम, अब तो लगने लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना कर्फ्यू का बचा बस नाम, अब तो लगने लगा जाम
विज्ञापन
हरदोई। कोरोना कर्फ्यू के दौरान बाजारों की हालत देख शहरवासी यह कहने को मजबूर हो गए हैं कि शहर में कर्फ्यू अब सिर्फ मजाक बनकर रह गया है।
हद तो तब हो गई जब चौराहों पर जाम तक की स्थिति बनने लगी है। शहरवासियों का अब स्पष्ट कहना है कि शहर में अब न तो कोरोना कर्फ्यू का पालन कराने वाले दिख रहे और न ही इसका पालन करने वाले।
कोरोना संक्रमण कोरोना कर्फ्यू लगने के बाद ही इस जनपद में ही नहीं अन्य जनपदों में भी कम हुआ है। नए कोरोना पॉजिटिव केस आने कम हो गए हैं।
लेकिन, कोरोना कर्फ्यू के नियमों का शत प्रतिशत पालन शहरवासी कतई नहीं कर पा रहे हैं। दुकानें दोपहर बाद भी चोरी छिपे खुल रहीं हैं। लोग भी नए तरीके से इन बंद दुकानों से खरीदारी भी कर रहे हैं।
यहां तक कि कहीं कहीं मिठाई की दुकानें भी चोरी छिपे संचालित हो रहीं हैं। इन्हीं सब कारणों के चलते भीड़ इस कदर बढ़ गई है कि अब चौराहों पर जाम लगने लगा है। शुक्रवार को सिनेमा चौराहे के निकट लखनऊ रोड पर जब इसी तरह की स्थिति दिखाई दी।