फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,corona,bjp leader brother,four killed,289 infected

भाजपा नेता के भाई समेत चार की मौत, 289 नए संक्रमित मिले

Tue, 20 Apr 2021 09:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 09:16 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,corona,bjp leader brother,four killed,289 infected
फोटो-7- आवास विकास कालोनी में संक्रमित मिलने पर की गई बैरीकेडिंग। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के एल-2 अस्पताल में भर्ती कराए गए चार कोरोना संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। इनमें एक भाजपा नेता का भाई भी शामिल है। मंगलवार को जनपद में 289 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही जनपद में एक्टिव केसों की संख्या 1742 है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण से हो रही मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है। हरदोई नगर पालिका परिषद के शासन से नामित सभासद भाजपा नेता के बड़े भाई का सोमवार देर रात कोविड-19 के एल-2 अस्पताल में निधन हो गया।
विज्ञापन

इसके अलावा कोरोना संक्रमण के बाद हालत बिगड़ने पर कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराई गई महिला (60) की मौत हो गई। इसके अलावा एक अन्य युवक (45) का भी संक्रमण के बाद कोविड-19 अस्पताल में निधन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इतना ही नहीं शहर निवासी एक अन्य युवक (41) ने भी कोरोना संक्रमण के कारण दम तोड़ दिया। मंगलवार को जनपद में 289 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं।
इन संक्रमितों में एक ही परिवार के कई सदस्य भी शामिल हैं। इसके अलावा कई स्वास्थ्य कर्मी और पुलिस कर्मी भी कोरोना संक्रमित मिले हैं।

फोटो-8- कोरोना की जांच के लिए नमूने देने को लगी लाइन। संवाद

फोटो-8- कोरोना की जांच के लिए नमूने देने को लगी लाइन। संवाद- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed