फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,Controversy broke out over the song on the DJ, the baraatis were beaten up by running

बारात में आए हमलावर, बारातियों को दौड़ाकर पीटा

Sat, 07 May 2022 10:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 10:09 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,Controversy broke out over the song on the DJ, the baraatis were beaten up by running
हरियावां। थाना क्षेत्र के बोझवा गांव में शुक्रवार की शाम डीजे पर अश्लील गाने बजाने के विरोध करने का विवाद शनिवार की सुबह आई बरात मेें गरमा गया। विवाद में लड़की पक्ष के रिश्तेदारों ने बारातियों की पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराकर बरातियों को घर भेज दिया।
विज्ञापन

बोझवा गांव निवासी जलील की बेटी मुस्कान की बरात शनिवार की सुबह देहात कोतवाली के ग्राम अब्दुलपुरवा से आई थी। शुक्रवार को ही कुछ रिश्तेदार आ गए थे। शुक्रवार की रात डीजे पर नाच गाना हो रहा था। महिलाएं भी नाच रहीं थी।
विज्ञापन

इसी दौरान दो रिश्तेदार युवकों ने डीजे पर अश्लील गाना बजा दिया। मुस्कान की मां असवी ने इसका विरोध किया। इसके बाद दोनों रिश्तेदार अपने गांव चले गए। शनिवार की सुबह मुस्कान की बरात आने पर दोनों रिश्तेदार लगभग 25 साथियों के साथ आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन लोगों ने बरातियों को गालियां देना शुरू कर दिया। इसका विरोध करने पर इन लोगों ने बरातियों की दौड़ा-दौड़ाकर पिटाई कर दी। बरातियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

सूचना पर पुलिस के पहुुंचने से पहले हमलावर फरार हो गए। पुलिस ने लड़की पक्ष के कहने पर शादी संपन्न कराई। इसके बाद दूल्हे और बरातियों को सुरक्षित घर भेजा। एसओ अनिल सक्सेना ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed