{"_id":"625ee7e21519031f4c0695ff","slug":"hardoi-news-construction-of-incomplete-community-toilet-started-hardoi-news-knp6919887193","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधूरे सार्वजनिक शौचालय में निर्माण कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधूरे सार्वजनिक शौचालय में निर्माण कार्य शुरू
विज्ञापन
फोटो-30- सामुदायिक शौचालय
- फोटो : HARDOI
हरदोई। ब्लाक भरावन की ग्राम पंचायत महुआडांडा में भुगतान निकाल लेने के बावजूद अधूरे पड़े सामुदायिक शौचालयों का निर्माण शुरू हो गया है।
अमर उजाला ने अधूरे सामुदायिक शौचालयों के मुद्दे को प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था। खबर छपने के बाद मंगलवार को सामुदायिक शौचालय महुआडांडा में टैंक निर्माण, प्लास्टर व पानी आपूर्ति का कार्य शुरू कर दिया गया है।
यहां वर्ष 2020-21 में सामुदायिक शौचालय का निर्माण कार्य शुरू किया गया था। इस कार्य के नाम पर चार लाख दो हजार रुपये का भुगतान भी कर लिया गया था, लेकिन अभी तक शौचालय अधूरा पड़ा था।
सचिव ने मंगलवार को निर्माण कार्य शुरू करवाया। खंड प्रेरक रजा इमाम ने बताया कि पानी की आपूर्ति शुरू कर दी गयी है। दो दिन के अंदर शौचालय पूर्ण हो जाएगा। वहीं ग्राम पंचायत बकवा में स्थित सामुदायिक शौचालय को पूर्ण करवाकर मंगलवार को शुरू करवा दिया गया।
विज्ञापन
खुल गए ताले, प्रयोग कर सकेंगे शौचालय
सामुदायिक शौचालयों में लटकते ताले की खबर प्रकाशित होने के बाद अधिकारियों ने केयर टेकरों को जमकर फटकार लगाई। ग्राम पंचायत अतरौली के सचिव रामकुमार ने बताया कि सामुदायिक शौचालय सुबह से शाम तक खोलने के निर्देश केयर टेकर को दिए हैं। प्रतिदिन निरीक्षण भी कर रहे हैं। ग्राम पंचायत सांडा दखिलौल स्थित शौचालय को भी शुरू करवा दिया गया है।

फोटो-31- पीडीएफ- फोटो : HARDOI