{"_id":"609ea3b08ebc3e74f612ce7c","slug":"hardoi-news-collides-girl-who-crosses-the-road-with-bike-dies-hardoi-news-knp628293958","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पार कर रही बालिका को बाइक ने टक्कर मारी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पार कर रही बालिका को बाइक ने टक्कर मारी, मौत
विज्ञापन
माधौगंज। ग्राम तेरवा स्थित ननिहाल में रह रही सात वर्षीय बालिका को शुक्रवार दोपहर घर से कुछ दूरी पर सड़क पार करते समय तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी।
हादसे में गंभीर रूप से घायल बालिका को परिजन सीएचसी से इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर जा रहे थे, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई।
थाना क्षेत्र के ग्राम तेरवा निवासी सुरेश की नातिन तान्या (7) निवासी ग्राम डूढ़ी बेढ़िया पालपुर पिछले कुछ समय से ननिहाल में ही रह रही थी।
शुक्रवार दोपहर वह घर के बाहर सड़क पार करने लगी। इसी बीच वहां से गुजर रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में तान्या गंभीर रूप से घायल हो गई।
आनन फानन में परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर होने के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल जा रहे थे, रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि तान्या माता पिता की इकलौती संतान थी। वह ननिहाल में ही रहकर पढ़ाई कर रही थी। वह गांव के ही स्कूल मेें कक्षा एक की छात्रा थी।