{"_id":"607b1efe8ebc3eda731baa91","slug":"hardoi-news-cold-winds-drizzle-rolled-mercury-relif-hardoi-news-knp624041085","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंडी हवाओं व बूंदाबांदी ने लुढ़काया पारा, मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंडी हवाओं व बूंदाबांदी ने लुढ़काया पारा, मिली राहत
विज्ञापन
फोटो-11- शहर में डाकघर रोड पर धूप में युवती के साथ छाता लगाकर जाता बच्चा। संवाद
- फोटो : HARDOI
हरदोई। पिछले कुछ दिनों से लगातार गर्मी झेल रहे लोगों को शुक्रवार देर रात उस समय राहत मिली, जब ठंडी हवाएं बड़ी तेजी से चलने लगीं। करीब दो घंटे तक इन हवाओं के चलने का क्रम जारी रहा।
शनिवार सुबह छाई बदली व कुछ बूंदाबांदी के बाद मौसम सुहाना नजर आया। हालांकि दोपहर को एक बार फिर से सूरज चमकने के बाद लोगों को गर्मी का अहसास हुआ।
शुक्रवार को दिन भर मौसम गर्म रहने के बाद देर रात ठंडी हवाएं चलने लगीं। हवाओं की तीव्रता अधिक होने से कुछ ही देर में मौसम पलटता हुआ दिखा। हालांकि बारिश की कोई संभावना नजर नहीं आई।
जिसके बाद शनिवार की सुबह भी बदली छाई रही और कुछ फुहारें भी गिरीं। जिससे कुछ देर के लिए ही सही मौसम ने राहत दी लेकिन सूरज के एक बार फिर से खिलने के बाद तपिश बरकरार हो गई।
विज्ञापन
लोगों को एक बार फिर से गर्मी का अहसास होने लगा। मौसम वैज्ञानिक रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री रिकार्ड किया गया। शुक्रवार की अपेक्षा शनिवार को करीब दो डिग्री तक पारा नीचे रहा। उन्होंने बताया कि रविवार को मौसम के साफ रहने के पूरे आसार हैं।