{"_id":"607874348ebc3e8d2901e098","slug":"hardoi-news-closed-33681-candidate-fate-ballot-hardoi-news-knp623664650","type":"story","status":"publish","title_hn":"33681 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
33681 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में बंद
विज्ञापन
फोटो-19-चांदबेहटा के बूथ पर मतदान करती महिला मतदाता सुधा। संवाद
- फोटो : HARDOI
हरदोई। पंचायत चुनाव को लेकर गुरुवार को हुए मतदान के बाद 33681 प्रत्याशियों का भाग्य करीब दस हजार मतपेटिकाओं में कैद हो गया। पोलिंग पार्टियों देर शाम इन मतपेटिकाओं को जमा करने का क्रम निर्धारित स्ट्रांग रूम स्थलों पर जारी रहा।
जिले के 28 लाख दो हजार 252 मतदाताओं को मताधिकार का प्रयोग कराने के लिए जिले के 1837 मतदान केंद्र व 4727 मतदेय स्थल बनाए गए।
जहां पर गुरुवार को उनको मतदान कराया गया। प्रत्येक केंद्र पर पहले एक मतपेटी में वोट डाले गए, उसके भरने के बाद दूसरी मतपेटी रखी गईं।
अपर जिलाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि प्रत्येक बूथ पर औसतन दो मतपेटिकाओं में वोट डाले गए। इस तरह करीब 10 हजार मतपेटिकाओं में जनता की राय सुरक्षित की गई। जिन्हें देर रात तक निर्धारित 19 स्ट्रांग रूमों में सुरक्षित रखवा दिया गया।
दो मई को खुलेगा पिटारा
मतदान के बाद निर्धारित स्थलों पर मतपेटिकाओं को सुरक्षित करवा दिया गया। दो मई को बाहर आकर मतपेटिकाएं प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगी। संडीला में दिव्यानंद पीजी कॉलेज, सांडी में कृषि उत्पादन मंडी समिति सांडी, हरियावां में एसएस डिग्री कॉलेज जतुली, टड़ियावां ज्ञानदीप डिग्री कॉलेज टड़ियावां
विज्ञापन
कछौना में एएएमडी पटेल महाविद्यालय कछौना, कोथावां में स्व कोटपाल सिंह महाविद्यालय अटिया मझिगांव, बिलग्राम में बीजीआर इंटर कॉलेज, शाहाबाद में नवीन गल्ला मंडी स्थल, टोडरपुर में राजकीय महाविद्यालय टोडरपुर, माधौगंज में नरपित सिंह इंटर कॉलेज, बावन में राजकीय पालीटेक्निक बावन रोड
मल्लावां में बीएन इंटर कॉलेज मल्लावां, सुरसा में डॉ. हरिशंकर महाविद्यालय मलिहामऊ, भरावन में शहजादे सिंह पीजी कॉलेज अतरौली भरावन, हरपालपुर में राजवती औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान इकनौरा
भरखनी में महाराजा हरिश्चंद्र डिग्री कॉलेज गौरखेड़ा, पिहानी में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पिहानी, अहिरोरी में स्व रामदयाल स्मारक डिग्री कॉलेज बघौली चौराहा एवं बेंहदर में संतोष महाविद्यालय बेंहदर को मतगणना स्थल बनाया गया है।
सीसीटीवी में कैद होगी मतगणना
जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने जिले के सभी मतगणना केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। दो मई को होने वाली मतगणना तीसरी आंख की जद में कराई जाएगी। जिले के सभी नौ मतगणना केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।