{"_id":"62a4cb7ebbbe3e2c4205d75b","slug":"hardoi-news-city-command-to-sanjay-sandi-so-removed-hardoi-news-knp701833367","type":"story","status":"publish","title_hn":"संजय को शहर कोतवाली की कमान, सांडी एसओ को हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संजय को शहर कोतवाली की कमान, सांडी एसओ को हटाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। एडीजी लखनऊ जोन के निरीक्षण के बाद एसपी राजेश द्विवेदी ने कानून व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए निरीक्षक और उपनिरीक्षकों का फेरबदल किया।
एसपी के वाचक संजय पांडेय को शहर कोतवाली की कमान सौंपी गई है। जबकि चोरी की घटनाएं रोकने में नाकाम रहने पर सांडी एसओ बालकृष्ण मिश्रा को हटाकर कोरोना सेल भेज दिया गया है।
एसपी ने शुक्रवार देर रात 15 निरीक्षकों व उपनिरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में फेरबदल किया। एसपी के वाचक संजय पांडेय को शहर कोतवाली की कमान सौंपी गई है।
यहां पर तैनात निरीक्षक ब्रजेश मिश्रा को स्वॉट, सर्विलांस सेल और एसओजी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पिहानी कोतवाल दिलेश कुमार सिंह को संडीला और यातायात प्रभारी विनोद कुमार यादव को लोनार का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।
लोनार में तैनात इंद्रेश यादव प्रभारी डायल 112, सांडी के प्रभारी निरीक्षक बालकृष्ण मिश्रा को हटाकर मिशन शक्ति व कोरोना सेल भेजा गया। पाली एसओ सुनील कुमार सिंह को प्रभारी निरीक्षक सांडी बनाया गया है।
विज्ञापन
संडीला के प्रभारी निरीक्षक वेनी माधव त्रिपाठी को पिहानी कोतवाली की जिम्मेदारी सौंपी गई है। डायल 112 के प्रभारी अनिल कुमार यादव को यातायात प्रभारी, शहर कोतवाली के अतिरिक्त निरीक्षक राजकुमार पांडेय को वाचक पुलिस अधीक्षक बनाया गया।
हरियावां के एसओ अनिल सक्सेना का गैर जनपद स्थानांतरण होने पर एसपी के पीआरओ कौशल किशोर यादव को एसओ हरियावां, मझिला एसओ छोटेलाल को अरवल और अरवल के एसओ राजपाल को एसएसआई माधौगंज, माधौगंज के एसएसआई धर्मदास सिद्धार्थ को मझिला थाने की जिम्मेदारी मिली है।