{"_id":"625c42aeb49cc400056c276b","slug":"hardoi-news-cause-of-death-not-clear-viscera-safe-hardoi-news-knp6917318186","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौत का कारण स्पष्ट नहीं बिसरा सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौत का कारण स्पष्ट नहीं बिसरा सुरक्षित
विज्ञापन
हरदोई। शहर के एक निजी हॉस्पिटल में शनिवार को महिला की मौत के बाद मायके पक्ष ने हंगामा किया था। पुलिस ने शव मोर्चुरी में रखवाया था। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। जिसमें मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने पर विसरा सुरक्षित किया गया है।
सुरसा थाना क्षेत्र के खजुरा गांव निवासी कुलदीप मिश्रा की पत्नी साधना मिश्रा की शहर के एक निजी हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। सूचना पर पहुंचे मृतका के भाई सोनू निवासी बावन थाना लोनार ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था।
इस दौरान दोनों पक्ष के बीच मारपीट भी हुई थी। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चुरी में रखवा दिया था। रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। इसमें मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ।
विज्ञापन
इसके चलते विसरा सुरक्षित किया गया है। सुरसा इंस्पेक्टर अरविंद सिंह का कहना है की विसरा सुरक्षित किया गया है। जिसे जांच के लिए विधि प्रयोगशाला लखनऊ भेजा जाएगा। वहां से रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह साफ होगी। मामले में जांच की जा रही है।