फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,Case against 9 people including the president of both the teacher groups

दोनों शिक्षक गुटों के अध्यक्ष समेत 9 लोगों पर एफआईआर दर्ज

Thu, 05 May 2022 10:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 10:12 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,Case against 9 people including the president of both the teacher groups
हरदोई। विकास भवन में बैठक से बाहर आकर आपस में भिड़े शिक्षकों के दोनों गुटों के अध्यक्ष समेत नौ लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। बेसिक शिक्षा विभाग ने भी दोनों गुटों के पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

पुलिस ने एक गुट के जिलाध्यक्ष शिवशंकर पांडेय की तहरीर पर आलोक मिश्रा गुट के दो नामजद और पांच अज्ञात पर एफआईआर दर्ज की है। जबकि दूसरे गुट के मंत्री महेंद्र प्रताप सिंह की तहरीर पर दो लोगों पर नामजद एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

बुधवार की शाम करीब पांच बजे सीडीओ की अध्यक्षता में हुई शिक्षा की गुणवत्ता से संबंधित बैठक में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ शिवशंकर पांडेय गुट और आलोक मिश्रा गुट के पदाधिकारी शामिल होने आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में शिवशंकर पांडेय गुट ने आलोक मिश्रा गुट को बुलाने पर विरोध जताया था। इस बात पर बैठक में ही दोनों संगठनों के नेताओं में कहासुनी हुई थी।
सीडीओ के हस्तक्षेप के बाद मामला वहां शांत हो गया, लेकिन जैसे ही दोनों गुट बैठक खत्म होने के बाद बाहर निकले तो फिर से कहासुनी शुरू हो गई। बैठक के बाद दोनों गुटों के पदाधिकारी आपस में भिड़ गए।
गुरुवार को इस मामले में पुलिस ने शिवशंकर पांडेय की तहरीर पर दूसरे गुट के अध्यक्ष आलोक मिश्रा और मंत्री महेंद्र प्रताप सिंह के अलावा 5 अज्ञात पर एफआईआर दर्ज कर ली है।
वहीं दूसरे गुट के मंत्री महेंद्र प्रताप सिंह की तहरीर पर जिलाध्यक्ष शिवशंकर पांडेय, उनके पुत्र व संगठन उपाध्यक्ष अक्षत पांडेय के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। शहर कोतवाल बृजेश मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

बीएसए वीपी सिंह ने बताया कि दोनों गुटों के पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। जवाब आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इस मामले में आलोक मिश्रा गुट के मंत्री महेंद्र प्रताप सिंह ने दूसरे गुट के जिला उपाध्यक्ष अक्षत पांडेय की रिवाल्वर का लाइसेंस निरस्त करने के लिए प्रार्थना पत्र भी डीएम को सौंपा है। उनका आरोप है कि उपाध्यक्ष ने उन पर रिवाल्वर की बट से हमला किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed