फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,blew 37 thousand by cutting the pocket of the youth

नखासे से जा रहे युवक की जेब काटकर 37 हजार उड़ाए

Sat, 02 Jul 2022 06:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 06:24 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,blew 37 thousand by cutting the pocket of the youth
पाली। नखासा से भैंस बेचकर पैदल जा रहे युवक से निजामपुर पुलिया के पास बाइक सवारों ने रास्ता पूछा और उसकी जेब काटकर 37 हजार रुपये उड़ा दिए। कुछ दूर चलने पर जब युवक ने जेब में हाथ डाला, तो जेब कटी मिली। दूसरे दिन पीड़ित ने थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन

गांव खैरापुर निवासी किशनपाल ने बताया कि वह शुक्रवार सुबह पिकअप से भैंस लादकर नखासा बेचने आया था। उसने 38 हजार रुपये में भैंस बेंची। इसमें से 600 रुपये उसने पिकअप के किराये के तौर पर दे दिए।
विज्ञापन

बाकी पैसे पैंट की जेब में रखकर वह पैदल गांव जा रहा था। रास्ते में नहर रोड पर लौकहा गांव जाने वाले मार्ग पर पुलिया के पास पीछे से आए दो बाइक सवार युवकों ने उसे रोक लिया और रास्ता पूछने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवकों ने उसे अपनी बातों में फंसा लिया। इसके बाद जेब काटकर 37 हजार रुपये पार कर दिए। कुछ दूरी जाने के बाद उसने जेब में हाथ डाला, तो जेब कटी मिली। उसने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती बताई। एसओ सुनील दत्त कौल ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed