{"_id":"62a734d455f67051452b4962","slug":"hardoi-news-bike-riders-ran-away-with-30-thousand-rupees-after-smelling-an-intoxicating-handkerchief-hardoi-news-knp70206463","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीला रूमाल सुंघाकर 30 हजार रुपये ले भागे बाइक सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशीला रूमाल सुंघाकर 30 हजार रुपये ले भागे बाइक सवार
विज्ञापन
सांडी। बिलग्राम में वाहन के इंतजार में खड़े युवक को लिफ्ट देकर बाइक सवारों ने रास्ते में नशीला रुमाल सुंघा दिया। बेहोश होने पर युवक की जेब से 30 हजार रुपये निकाल कर फरार हो गए। होश में आने पर पीड़ित ने राहगीरों को आपबीती सुनाई।
गांव बरंडारी निवासी लालमणि खेती करता है। रविवार को वह बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के गांव स्थित रिश्तेदारी में गया था। जहां से सोमवार की दोपहर वह घर आ रहा था। बिलग्राम चौराहे पर वह वाहन के इंतजार में खड़ा था।
इस दौरान आए बाइक सवार ने उसे लिफ्ट देकर बैठा लिया। रास्ते में मिले एक और युवक को उसने बैठा लिया। पसनेर गांव के पास पहुंचने पर पीछे बैठे युवक ने उसे नशीला रुमाल सुंघा दिया।
विज्ञापन
उसके बेहोश होने पर उसकी जेब से 30 हजार रुपये निकाल कर उसे सड़क के किनारे उतारकर बाइक सवार फरार हो गए। कुछ देर बाद होश आने पर उसने राहगीरों को घटना की जानकारी दी। कोतवाल राजवीर सिंह ने बताया कि घटना संज्ञान में नहीं है।