{"_id":"6278f59ddad3613d55233a58","slug":"hardoi-news-bike-rider-dies-due-to-pickup-collision-hardoi-news-knp695689528","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र में हरदोई लखनऊ मार्ग पर रविवार की देर शाम बम्हना खेड़ा के पास पिकअप ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी।
हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
बघौली थाना क्षेत्र के ग्राम तकिया बरौली निवासी शमशाद (20) खेती करता था। रविवार को वह सुरसा के इलासपुर गांव निवासी अपनी भांजी की शादी में गया था।
जहां से देर शाम बाइक से घर लौट रहा था। लखनऊ मार्ग पर बम्हना खेड़ा गांव ने पास पीछे से एक पिकअप ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
वह हेलमेट नहीं लगाए था। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। यहां देर रात उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक अविवाहित था।
वह तीन भाइयों में छोटा था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। शहर कोतवाल बृजेश मिश्र ने बताया कि पिकअप का पता नहीं चल सका है। परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।