{"_id":"62a7738632ae19696f7429b6","slug":"hardoi-news-bike-collides-with-pillar-youth-dies-cousin-injured-hardoi-news-knp702183667","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक खंभे से टकराई, युवक की मौत, चचेरा भाई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक खंभे से टकराई, युवक की मौत, चचेरा भाई घायल
विज्ञापन
मल्लावां। कोतवाली क्षेत्र के गांव लालपुर भसूड़ा निवासी विपिन (20) अपने चचेरे भाई अंकित (10) पुत्र चंद्रशेखर के साथ सोमवार की शाम नया गांव बाइक से जा रहा था।
बाइक विपिन चला रहा था। नयागांव दारूकुइया रोड पर बाइक अनियंत्रित होकर विद्युत खंभे से टकरा गई। हादसे में दोनों घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था।
पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने विपिन को मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने बताया कि वह दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था। शुक्रवार को मकान बनवाने के लिए घर आया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।