फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,Arrested a reward of 10 thousand absconding from police custody

पुलिस अभिरक्षा से फरार 10 हजार का इनामी गिरफ्तार

Wed, 06 Apr 2022 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,Arrested a reward of 10 thousand absconding from police custody
फोटो-22-पुलिस अभिरक्षा से भागने वाला आरोपी पुलिस हिरासत में - फोटो : HARDOI
हरदोई। पुलिस अभिरक्षा से 4 अप्रैल को कचहरी से फरार हुए 10 हजार रुपये के इनामी को पुलिस टीम ने हरियावां के जतुली गांव स्थित एक बाग से दबोच लिया। एसपी राजेश द्विवेदी ने पुलिस लाइन सभागार में आरोपी केे बारे में जानकारी देकर उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि लखीमपुर के मैगलगंज थाने के इटारा गांव निवासी उपदेश मिश्रा उर्फ शिब्बू को हरियावां पुलिस ने तमंचेे के साथ गिरफ्तार किया था।
4 अप्रैल को उसे आरक्षी इंद्रपाल व राजेश की अभिरक्षा में अदालत भेजा गया था। जहां से वह पुलिस कर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया था। उसकी गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें लगाई गई थी।
विज्ञापन

उस पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। टीमें लगातार आरोपी की तलाश कर रही थीं। बुधवार की दोपहर मुखबिर की सूचना पर टीमों ने जतुली गांव स्थित गांधी उपवन में आरोपी की घेराबंदी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने जान से मारने की नियत से पुलिस पर फायर कर दिया, लेकिन पुलिस ने खुद को बचाकर उसे आरोपी को दबोच लिया। बताया कि आरोपी शातिर अपराधी है। हरदोई के तीन थानों में और शाहजहांपुर मेें एक आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज हैै। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed