फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,After the agreement, the two sides kicked at the police station gate

महिला थाने में समझौता कर दो पक्ष भिड़े,चले लातघूसे

Tue, 12 Apr 2022 10:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,After the agreement, the two sides kicked at the police station gate
फोटो-33- महिला थाने के सामने मारपीट करते दो पक्षों के लोग - फोटो : HARDOI
हरदोई। महिला थाने के गेट पर मंगलवार दोपहर समझौते के बाद दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर लात घूंसे चले। सूचना पर पहुंचीं महिला थाना प्रभारी रामसुखारी ने दोनों पक्षों के कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
विज्ञापन

देेहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अनेगबेहटा निवासी राहुल वर्मा ने दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वर्ष 2019 को पाली थाने के मुंडेर गांव में निवासी ममता से उसकी शादी हुई थी। एक सप्ताह पूर्व अनबन होने पर ममता मायके चली आई थी।
विज्ञापन

8 अप्रैल को वह पत्नी को विदा कराने गया, तो ससुरालीजनों ने विदा करने से इंकार कर दिया था। जिसके बाद उसने महिला थाने में प्रार्थना पत्र दिया था। महिला पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां राहुल पत्नी को साथ ले जाने के लिए तैयार था, लेकिन ममता को मायके वाले भेजने को राजी नहीं हुए। जिस पर पुलिस ने मंगलवार को समझौते के लिए दोनों पक्षों को बुलाया था। पुलिस ने दोनों पक्षों से लेनदेन की लिस्ट ली थी।
दोनों पक्षों का लेनदेन वापस कराकर समझौता करा दिया। थाने के गेट के बाहर आकर दोनों पक्ष भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर लात घूंसे चले। थाने के पास हुई वारदात से मौके पर भीड़ लग गई। महिला थाना प्रभारी रामसुखारी ने दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में लिया। उन्होंने बताया कि सभी के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की जा रही है।

घड़ी व अंगूठी नहीं मिलने पर विवाद
महिला थाना प्रभारी राम सुखारी के अनुसार दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया गया था। दहेज का सामान भी वापस करा दिया था। लड़के पक्ष के भी जेवर वापस करा दिए थे। इसके बाद लड़के पक्ष की अंगूठी और घड़ी लड़की वालों के पास रह गई थी। इसी के चलते दोनों पक्षों में मारपीट हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed