फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,After killing the young man, the dead body was thrown in the sack.

अज्ञात युवक की हत्या कर शव बोरी में रखकर फेंका

Thu, 21 Apr 2022 06:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 06:03 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,After killing the young man, the dead body was thrown in the sack.
बेनीगंज। युवक की हत्या कर शव बोरी में भरकर कोथावां प्रतापनगर रोड़ पर फेंक दिया गया। गुरुवार सुबह स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराने का प्रयास किया। शिनाख्त नहीं होने पर शव को मोच्युरी में रखवाया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार को कोथावां प्रतापनगर रोड से निकले अमरगंज संपर्क मार्ग पर स्थित सिहर पुलिया पास लोगों ने एक लावारिस बोरी में कुछ बंधा पड़ा देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने बोरी को खुलवाया, तो उसमें एक युवक का शव भरा हुआ था। बोरे में शव मिलने की सूचना फैलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शव को बोरे से बाहर निकलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक युवक कुर्ता व पट्टीदार जांघिया, काले रंग की सैंडो बनियान पहने था। उसकी जेब में हरे रंग का रुमाल मिला। उसकी उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष के बीच थी।
पुलिस ने आसपास के लोगों से युवक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। वहां मौजूद लोगों में युवक की हत्या कर शव बोरी में भरकर कहीं से लाकर फेंके जाने की चर्चा रही।

कोतवाल इंद्रजीत चौहान ने बताया कि शव की पहचान नहीं हो सकी है। इसलिए उसे मोच्युरी में रखवाया गया है। पहचान नहीं होती है, तो 72 घंटे बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed