फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,23 thousand rupees and mobile looted by beating the truck driver

ट्रक चालक को पीटकर 23 हजार रुपये लूटे

Sat, 21 May 2022 05:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 05:57 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,23 thousand rupees and mobile looted by beating the truck driver
फोटो-22- इसी ट्रक में सो रहे चालक से हुई थी लूट - फोटो : HARDOI
बघौली। चौकी से चंद कदमों की दूरी पर शुक्रवार की रात कीचड़ में फंसे ट्रक के केबिन में सो रहे चालक से लुटेेरों ने मारपीट कर 23 हजार रुपये और मोबाइल लूूट लिया। चालक ने घटना की जानकारी ट्रक मालिक को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की।
विज्ञापन

बघौली थाना क्षेत्र के ग्राम पुरवा निवासी प्रवीण तिवारी ट्रक मालिक है। शुक्रवार की देर शाम चालक नसीर बघौली कस्बा में बालू उतारने आया था। बालू उतरते समय ट्रक कीचड़ में फंस गया। काफी प्रयास के बाद भी ट्रक नहीं निकल सका।
विज्ञापन

चालक ट्रक खड़ाकर केबिन में सो गया। देर रात तीन लुटेरों ने केबिन मेें घुसकर छीना झपटी की। चालक के विरोध करने पर लुटेरों ने उसकी पिटाई कर दी।
इसके बाद लुटेरों ने बैग में रखे 23 हजार रुपये व मोबाइल निकाल लिया और फरार हो गए। लुटेरों के जाने के बाद चालक ने मालिक को जानकारी दी।
सूचना पर पहुंचे मालिक ने घटना की सूचना थाने में दी। पुलिस चौकी से चंद कदम दूरी पर हुई लूट की वारदात से सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। एसओ सोमपाल गंगवार ने बताया कि घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed