फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,1200 rupees cheated from the patient in the name of getting blood

खून दिलाने के नाम पर मरीज से 1200 रुपये ठगे

Tue, 21 Jun 2022 05:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 05:39 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,1200 rupees cheated from the patient in the name of getting blood
हरदोई। जिला अस्पताल में भर्ती मरीज ठगी का शिकार हो रहे हैं। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती एक मरीज को खून दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति ने 1200 रुपये ठग लिए।
विज्ञापन

खून न मिलने पर पीड़िता ने अस्पताल में हंगामा किया। इसकी सूचना पर पुलिस पहुंची। महिला के परिजनों ने पुलिस से मामले की शिकायत की। इस पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर रुपये वापस कराए।
देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अटवा असिगांव निवासी मंजू की तबीयत खराब है। दो दिन पूर्व परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। उसका इमरजेंसी वार्ड में इलाज चल रहा हैं।
विज्ञापन

मंजू के मुताबिक डॉक्टर ने उसे खून की कमी बताई थी। डॉक्टरों ने एक यूनिट खून चढ़ाने की सलाह दी। सोमवार को उसे शहर के धर्मशाला रोड निवासी शशांक मिश्रा ने खुद को एक बड़े नेता का रिश्तेदार बताकर खून दिलाने की बात कहकर उससे 1200 रुपये ले लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने कुछ देर बाद खून देने का दावा किया लेकिन काफी देर तक न आने और खून न मिलने पर पीड़िता ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। महिला अस्पताल के गेट तक आ गई।
इस पर अस्पताल कर्मियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को महिला के परिजनों ने मामले की जानकारी दी। इसके बाद महिला के नाम से पति ने तहरीर पुलिस को दी।

पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को हिरासत में लेकर मरीज के रुपये वापस कराए। रेलवेगंज चौकी प्रभारी बृजेश सिंह ने बताया कि आरोपी को हिदायत देने के साथ ही उसका शांतिभंग में चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed