{"_id":"6092dd7f8ebc3ed7022b7bb3","slug":"hardoi-murder-arrest-hardoi-news-knp6269325164","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान समेत हत्याकांड के दो अन्य आरनोपी गिरफ्तार, भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान समेत हत्याकांड के दो अन्य आरनोपी गिरफ्तार, भेजा जेल
विज्ञापन
माधौगंज। विकास खंड की ग्राम पंचायत हसनपुर ज्योली में चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों में सोमवार को मारपीट व एक व्यक्ति की मौत होने के मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों का गिरफ्तार कर लिया है। एसओ अमरजीत सिंह ने बताया कि पूछताछ के बाद तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
ग्राम पंचायत हसनपुर ज्योली में नवनिर्वाचित प्रधान वीरेंद्र, राजेंद्र, लखपत व रामपाल ने शराब के नशे में गाली गलौज करने के बाद गांव के ही परवीन, दिनेश व दुलीचंद को लाठी डंडों व धारदार हथियार से मारपीट कर घायल कर दिया था। तीनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान दिनेश की मौत हो गई थी।
मृतक के भाई उमेश की ओर से तहरीर मिलने पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी थी। एसओ अमरजीत सिंह ने बताया कि बुधवार को तापनौर चौराहे से आरोपी वीरेंद्र, राजेंद्र व लखपति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल डंडा व ईंट बरामद कर ली गई है।