फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, Mother and child die during delivery in private nursing home

हरदोईः निजी नर्सिंग होम में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत

Sun, 21 Aug 2022 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 11:53 PM IST
विज्ञापन
Hardoi, Mother and child die during delivery in private nursing home
21 फोटो- 29 - फोटो : HARDOI
हरपालपुर। क्षेत्र के कटरा-बिल्हौर हाईवे पर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत हो गई है। प्रसूता के परिजनों ने नर्सिंग होम के डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

ककरा गांव निवासी चांदनी (21) पत्नी दीपचंद को रविवार सुबह करीब तीन बजे प्रसव पीड़ा शुरू हुई। परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे। आरोप है कि सीएचसी में ड्यूटी पर स्टॉफ नर्स न होने के चलते वह लोग चांदनी को लेकर कस्बे के कटरा-बिल्हौर हाईवे पर स्थित एक प्राइवेट नर्सिंग होम में लेकर पहुंचे।
विज्ञापन

जहां पर डॉक्टर ने प्रसव कराया। इसमें महिला ने मृत पुत्र को जन्म दिया। इधर रविवार देर शाम महिला की भी मौत हो गई। मृतका की एक वर्ष पूर्व शादी हुई थी। मृतका के ससुर नंकू ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें बताया कि सीएचसी हरपालपुर ले जाने पर स्टॉफ न होने के चलते उसने बहू को कस्बे के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जहां पर बहू ने मृत बच्चे को जन्म दिया।
उसने इलाज में लापरवाही और गलत दवा देने से बहू की मौत होने का आरोप लगाया है। प्रभारी निरीक्षक उमाकांत दीपक ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित कुमार वर्मा का कहना है कि सीएचसी में महिला को लेकर परिजन नहीं आए। भर्ती रजिस्टर में भी एंट्री नहीं है।

फोटो- 30

फोटो- 30- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed