फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, Monkeys ran, farmer dies after falling from roof

हरदोईः बंदरों ने दौड़ाया, छत से गिरकर किसान की मौत

Sun, 07 Aug 2022 10:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
Hardoi, Monkeys ran, farmer dies after falling from roof
हरदोई। मझिला थाना क्षेत्र के अंयारी गांव में छत पर कपड़े डालने गए किसान को बंदरों के एक झुंड ने दौड़ा लिया। बंदरों से बचने के प्रयास में किसान छत से गिरकर घायल हो गया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां पर शनिवार की शाम उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम अंयारी निवासी बाबूराम खेती करता था। शुक्रवार शाम वह छत पर कपड़े डालने गया था। वह छत पर बैठे बंदरों के झुंड को भगाने लगा। इस दौरान बंदरों के झुंड ने उसे दौड़ा लिया।
विज्ञापन

बचने के लिए भागते समय उसका संतुलन बिगड़ गया और छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां शनिवार की शाम उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। परिजनों ने बताया कि गांव में बंदरों को आतंक जीना दुश्वार हो गया है। बंदरों से बचने के लिए घरों में लाठी लेकर पहरा देना पड़ रहा है। परिजनों ने प्रशासन से बंदरों के आतंक से निजात दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed