फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, Money withdrawn without work, investigation started

Hardoi News: हरदोईः बिना काम कराए निकाला धन, जांच शुरू

Sat, 17 Dec 2022 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Dec 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Hardoi, Money withdrawn without work, investigation started
हरदोई। हरियावां ब्लॉक की ग्राम पंचायत पिपरी नेवादा में कार्यों के लिए ई-टेंडर की प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया। इसके साथ ही बिना कार्य कराए ही धनराशि निकाल ली गई। मामले में आरोपी वीडीओ (ग्राम विकास अधिकारी) पर विभागीय कार्रवाई शुरू की गई है। टड़ियावां खंड विकास अधिकारी को जांच अधिकारी नामित किया गया है।
विज्ञापन

पिपरी नेवादा में राज्य वित्त सहित अन्य मदों से कराए गए कार्यों की जांच में शासकीय धनराशि के गबन की पुष्टि हुई है। इस पर जिला विकास अधिकारी अजय प्रताप सिंह ने वीडीओ राजीव कुमार के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई बैठा दी है।
विज्ञापन

जांच में पुष्टि हुई कि वीडीओ ने ई-टेंडर की प्रक्रिया का पालन नहीं किया, जांच अधिकारी को कार्ययोजना, इस्टीमेट, मस्टर रोल और कार्य की मेजरमेंट बुक प्राप्त नहीं कराई गई। कार्य कराए बिना ही शासकीय धनराशि का गबन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य वित्त आयोग की मद के कार्यों में मनमानी की गई है। खाते से बिना काम के ही राशि का भुगतान किया गया है। प्रकरण की जांच और आरोप पत्र गठन की जिम्मेदारी टड़ियावां बीडीओ ऊषा देवी को सौंपी गई है।

निलंबित प्रधान को कोर्ट से नहीं मिली राहत
वित्तीय अनियमितता की पुष्टि पर डीएम एमपी सिंह ने पिपरी नेवादा प्रधान वहीद के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकारी सीज कर दिए हैं। इस पर वहीद ने उच्च न्यायालय की शरण ली। डीपीआरओ विनय कुमार सिंह ने बताया कि कोर्ट ने प्रधान की याचिका पर छह माह के स्थान पर चार माह में ही जांच पूरी करते हुए रिपोर्ट प्राप्त कराने के आदेश दिए हैं। दोबारा से जांच के लिए समिति गठित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed