{"_id":"637277951b6591039c76da7a","slug":"hardoi-middle-aged-man-dies-after-being-hit-by-a-train-hardoi-news-knp7282902171","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोईः ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोईः ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत
विज्ञापन
संडीला। कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ-दिल्ली रेल मार्ग पर सोमवार देर शाम ट्रेन की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गई।
कस्बे के मोहल्ला सब्जी मंडी निवासी मजनू सक्सेना (50) घर से शाम चार बजे बस अड्डे जाने की बात कहकर निकले थे। वहां से वापस जाते समय संडीला स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो व पश्चिम केबिन के बीच लाइन रेलवे लाइन पार करते समय वह अप लाइन पर लखनऊ की ओर से आ रही मालगाड़ी की चपेट में आ गए।
हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गयी। जीआरपी बालामऊ ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई प्रभु ने बताया कि छह भाइयों में वह पांचवें नंबर के थे। उनकी शादी नहीं हुई थी। वह मजदूरी कर जीवन यापन करते थे।