{"_id":"6047b0718ebc3e8c942f0e3c","slug":"hardoi-meeting-jam-hardoi-news-hardoi-news-knp616622378","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में हरे व ग्रामीण अंचल में चलेंगे लाल ई-रिक्शा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में हरे व ग्रामीण अंचल में चलेंगे लाल ई-रिक्शा
विज्ञापन
सीओ सिटी व अन्य अधिकारियों के साथ बैठक करते सिटी मजिस्ट्रेट जंग बहादुर यादव। संवाद
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। शहर में हरे तो गांवों में लाल रंग के ई-रिक्शा चलाए जाएंगे। प्रमुख चौराहों के 50 मीटर के दायरे में कोई वाहन खड़े नहीं हो सकेंगे। सोल्जर बोर्ड चौराहे से तहसील तक फुटपाथ अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा। मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट जंग बहादुर यादव की अध्यक्षता में यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए हुई बैठक में ये निर्णय लिए गए हैं।
बैठक में यातायात निरीक्षक विनोद कुमार यादव ने शहर में सोल्जर बोर्ड चौराहा से तहसील गेट तक सड़क के किनारे लगने वाली अस्थायी दुकानें व ठेले खुमचों से जाम लगने की समस्या उठाई। इस पर अधिकारियों ने मार्ग से अतिक्रमण हटवाने के निर्देश दिए। सिटी मजिस्ट्रेट व सीओ सिटी विकास जायसवाल ने कहा कि 10 मार्च को विशेष अभियान चलाकर सोल्जर बोर्ड चौराहा से तहसील गेट तक अतिक्रमण हटवाया जाएगा।
ईओ रविशंकर शुक्ला ने प्रमुख चौराहों पर ई-रिक्शा व अन्य सवारी वाहनों के खड़े होने की समस्या उठाई। इस पर तय किया गया कि शहर के सभी प्रमुख चौराहों के 50 मीटर दायरे में किसी प्रकार के वाहन खड़े करने पर प्रतिबंध रहेगा। वाहन चौराहा से कुछ पहले ही सवारी उतारे व बैठाएंगे। इसके लिए यातायात निरीक्षक व एआरटीओ द्वारा विशेष अभियान चलाया जाएगा। बैठक में यह भी तय किया गया है शहर के प्रमुख बाजार, सिनेमा चौराहा से बड़ा चौराहा के बीच सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक ई-रिक्शा, ऑटो व बड़े वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन
सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि नगर व ग्रामीण अंचल मेें ई-रिक्शा का संचालन निर्धारित रंगों के आधार पर किया जाएगा। इस दौरान ग्रामीण अंचल से आने वाले ई-रिक्शा को शहर के अंदर प्रवेश नहीं दिया जाएगा।