फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi: Married woman killed by strangulation, truth revealed in postmortem report

Lucknow: शादी के डेढ़ महीने बाद ही युवती की गला कसकर हत्या, शराब व नशे का आदी था पति, केस दर्ज

Wed, 09 Apr 2025 02:00 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला, बख्शी का तालाब (लखनऊ)
अमर उजाला, बख्शी का तालाब (लखनऊ) Published by: ishwar ashish Updated Wed, 09 Apr 2025 02:00 PM IST
सार

लखनऊ के बख्शी का तालाब में शादी के डेढ़ महीने के बाद ही एक विवाहिता की गला कसकर हत्या कर दी गई। मामले में युवती के मायकेवालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Hardoi: Married woman killed by strangulation, truth revealed in postmortem report
उपासना (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

विस्तार

सैरपुर के दुग्गाैर गांव निवासी उपासना सिंह (27) की सोमवार शाम गला कसकर हत्या की गई थी। इसकी पुष्टि मंगलवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई। उसके शरीर पर भी चोटों के कई निशान मिले हैं। उपासना के पिता कृष्ण कुमार सिंह ने दामाद सहित ससुराल वालों के खिलाफ सैरपुर थाने में दहेज हत्या का केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन


हरदोई के अतरौली निवासी कृष्ण कुमार सिंह के अनुसार 18 फरवरी को उन्होंने बेटी की शादी अभय से की थी। उनका आरोप है कि ससुराल वाले दहेज के लिए उपासना को प्रताड़ित करते थे। वह सोमवार सुबह करीब 12:30 बजे बेटी की ससुराल आए थे। समझा-बुझाकर लौट गए। दोपहर साढ़े तीन बजे उपासना ने बड़ी बहन से फोन पर बात की। बताया कि पापा के जाने के बाद से ससुराल वाले परेशान कर रहे हैं। शाम करीब 5:30 बजे पता चला कि उपासना की मौत हो गई है। उसका शव बख्शी का तालाब स्थित राम सागर मिश्र में रखा है।

विज्ञापन


यह भी पढ़े- यूपी: पूर्वांचल में आज छाए रहेंगे बादल, पश्चिम के इन 17 जिलों में लू का अलर्ट; एक झटके में छह डिग्री चढ़ा पारा

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़े- यूपी: संघ और सरकार मिलकर तैयार करेंगे 2027 का रोडमैप, निष्क्रिय स्वयंसेवकों को फिर किया जाएगा सक्रिय

इंस्पेक्टर मनोज कुमार कोरी ने बताया कि मृतका के पति अभय प्रताप सिंह, जेठ आशीष सिंह, जेठानी सोनम सिंह, ससुर राम करन सिंह व ममिया ससुर संजीव सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है। 

नशे का आदी है अभय
अभय प्राइवेट नौकरी करता है और शराब व नशे का आदी है। मृतका के मायके वालों के अनुसार शादी से पहले इसकी कोई जानकारी नहीं थी। शादी के बाद अभय पत्नी से शराब खरीदने के लिए पैसे मांगता था। मना करने पर मारता पीटता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed