{"_id":"632b1127eef6d80db674f32d","slug":"hardoi-married-woman-dies-in-suspicious-circumstances-hardoi-news-knp719259060","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोईः संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोईः संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत
विज्ञापन
पिहानी। थाना क्षेत्र के चौकी गांव में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पति ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पति का कहना है कि पत्नी ने कमरे को अंदर से बंद कर दुपट्टे के सहारे छत के कुंडे से फंदा लगाकर जान दी है। पुलिस के अनुसार मायके वालों को घटना की सूचना दी गई है। उनका इंतजार किया जा रहा है।
गांव चौकी मजरा निवासी दर्शन सिंह का विवाह जून 2021 में सिधौली सीतापुर के गांव शिवपुरी निवासी चंद्रभाल की पुत्री अंजू देवी के साथ हुआ था। अंजू ने एक पांच माह का बेटा है।
पति दर्शन सिंह ने बताया कि बुधवार दोपहर वह मां की दवा लेने गया था। पिता बैंक ड्यूटी पर हरदोई में थे। घर में केवल उसकी दो बहनें और पत्नी अंजू देवी थी। इस दौरान अंजू ने कमरे को अंदर से बंद करके छत के कुंडे में लटक कर आत्महत्या कर ली है।
विज्ञापन
वह वापस आया तो दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया लेकिन पत्नी ने दरवाजा नहीं खोला। जब उसने कमरे में झांक कर देखा, तो अंजू का शरीर छत के कुंडे में दुपट्टे के सहारे फंदे पर झूलता दिखाई दिया।
उसने लोगों की मदद से दरवाजा खोल कर उसे नीचे उतारा लेकिन उसकी मृत्यु हो चुकी थी। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। एसआई रामलाल ने बताया कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिजनों ने शव को नीचे उतार लिया था। घटना की सूचना मृतका के मायके वालों को दी गई है। उनके आने के बाद पंचनामा आदि की कार्रवाई की जाएगी।